🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

Hindaun City: जटनगला क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 09 Jun 2024 👁️ 116 Views ⏳ 1 Min Read
Hindaun City: जटनगला क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ

Karauli: हिण्डौन क्षेत्र के गांव जटनगला में जटनगला क्रिकेट क्लब प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता आयोजित कमेटी के अध्यक्ष अरूण डागुर ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अवधेश पुरुवंशी, विशिष्ट अतिथि जाट महासभा करौली जिलाध्यक्ष विजय सिंह, युवा जाट महासभा करौली जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली, रामदयाल पटैल, उदय सिंह पटेल, कैप्टन रामभरोसी डागुर, फरीद खान, मनोज डागुर, गोविंद पटेल, जयसिंह डागुर, खेमसिंह, दीपक सोलंकी रहे । प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन मैच विजयपुरा टीम और लहचौडा टीम के बीच हुआ जिसका टोस विशिष्ट अतिथि करतार सिंह चौधरी के द्वारा कराया गया जिसमें विजयपुरा टीम ने टोंस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। लहचौडा टीम ने बल्लेबाजी करते हुए रन 8 विकेट गंवाकर 10 ओवर में 67 रन बनाए और विजयपुरा टीम ने 8 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 68 रन बनाकर 4विकेट से जीत हासिल की । प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41000रू व उपविजेता टीम को 21000रू व शील्ड और मैन आफ दा सीरीज 1501रू व शील्ड दी जाएगी। मैच की एन्ट्री फीस 1500रू रखी गई है।

इस अवसर पर आयोजित कमेटी के सदस्य पुष्पेन्द्र डागुर, शिव कुमार, राहुल डागुर, राकेश डागुर, महेश , बृजेश सिंह, साबूद्दीन , शोभाराम जाटव, रासुद्दीन, सोहन सिंह, हनीफ आदि मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply