🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

इजराइल दौरा रद्द करने पर मेयर सौम्या गुर्जर के बयान पर उठा विवाद, सच्चाई कुछ और ही निकली

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 22 Views ⏳ 1 Min Read
इजराइल दौरा रद्द करने पर मेयर सौम्या गुर्जर के बयान पर उठा विवाद, सच्चाई कुछ और ही निकली

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर का इजराइल दौरा रद्द करने को लेकर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। मेयर ने मीडिया में यह दावा किया कि उन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे के चलते इजराइल जाने का फैसला रद्द किया है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है।

दरअसल, 16 से 20 जून तक इजराइल में आयोजित होने वाली मुनि वर्ल्ड म्युनिसिपल कॉन्फ्रेंस 2025 में भारत के 5 शहरों के मेयर को आमंत्रण मिला था। जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने इसके लिए राज्य सरकार से पहले ही अनुमति ले ली थी।

हालांकि, 13 जून को इजराइल द्वारा ईरान पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहराया और सुरक्षा कारणों से इजराइल सरकार ने खुद इस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया। इसकी सूचना सभी मेयरों को ई-मेल द्वारा भिजवा दी गई।

इसके बावजूद मेयर सौम्या गुर्जर ने दौरा रद्द करने की वजह अहमदाबाद की दुर्घटना को बताया, जिससे निगम के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि एक पहले से रद्द हो चुके कार्यक्रम को निजी निर्णय बताने के पीछे क्या कारण हैं?

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply