🕒 24 May 2026, Sunday
रोजगार

सीटेट जनवरी 2024 का नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023

By विनोद टाटीवाल 🕒 04 Nov 2023 👁️ 207 Views ⏳ 1 Min Read
सीटेट जनवरी 2024 का  नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023

केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष में दो बार किया जाता है इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है यह एक पात्रता परीक्षा होती है इसको पास करने के बाद में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र हो जाते हैं।

सीटेट जनवरी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से 23 नवंबर तक भरे जाएंगे इसके बाद में अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे इसके लिए सीटेट से संबंधित जानकारी है वह हम आपको उपलब्ध करवा रहे हैं  आप फार्म भरने से पहले संपूर्ण जानकारी अवश्य देख लेवे।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ ओबीसी {General/OBC(NCL)} वर्ग के लिए Only Paper- I or II पेपर 1 या 2 के लिए 1000 रूपए, एवं  Both Paper-I & II दोनों पेपर 1 व 2 के लिए 1200 रूपए निर्धारित किया गया है इसके अलावा अन्य सभी वर्गों के लिए Only Paper- I or II पेपर 1 या 2 के लिए 500 रूपए, एवं  Both Paper-I & II दोनों पेपर 1 व 2 के लिए 600 रूपए निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

 शैक्षणिक योग्यता लेवल वन के लिए 12वीं पास+D.Ed (BSTC)/ B.El.Ed/ B.Ed होनी चाहिए वह लेवल 2 के लिए ग्रेजुएट+B.Ed/ B.El.Ed होनी चाहिए। इन पदों पर शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आप ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

आयु सीमा

 आयु सीमा का कोई मापदंड तय नही किया गया है 

आवेदन प्रक्रिया

CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://examinationservices.nic.in/ExamSysCTET/Root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFfEytN2I3LFrLvNrMJcZJNlnInppgro+sjEnB1eUk+3E  पर जाएं।
होमपेज पर New Registration पर क्लिक करें।
एक नया वेबपेज खुलेगा। लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए खुद को पंजीकृत करें।
अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर पर प्राप्त पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट और आकार में अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

ऑनलाइन आवेदन का लिंक : https://examinationservices.nic.in/ExamSysCTET/Root/Home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFfEytN2I3LFrLvNrMJcZJNlnInppgro+sjEnB1eUk+3E 

परीक्षा तिथि 

21 जनवरी 2024

अपने आसपास की खबरों लेखों और विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप करें – 8562884115

🏷️ Tags: #
Author

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

Comments (0)

Leave a Reply