हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर : भरमौर के बागवानों का सेब बगीचों व घरों में सडने को हुआ मजबूर

By जीतेन्द्र मीना 🕒 09 Sep 2025 👁️ 88 Views ⏳ 1 Min Read
बिलासपुर : भरमौर के बागवानों का सेब बगीचों व घरों में सडने को हुआ मजबूर

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) । पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह हुए लैंडस्लाइड से यहां के बागवानों का सेब बगीचों व घरों में सडना शुरू हो गया है। जिसके कारण यहां के बागवानों को लाखों रुपए की चपत लगने की संभावना बढ़ गई है। पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे भी अभी तक पूरी तरह से नहीं खुला है लिहाजा गांव के लिंक रोड का तो नामोनिशान कई जगह मिट गया है। जिसके कारण यहां के बागवान अपने सेब को मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक भरमौर कुगति उलांसा होली व आसपास के क्षेत्र में अभी तक सैकड़ो क्विंटल सेब बगीचों व घरों में बागबानों ने तोड़कर रखा हुआ है। लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण संपर्क मार्ग व मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बागबान अपने सेब के उत्पादन को मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लिहाजा यहां के बागवान पूरी तरह से मायूस व चिंतित हैं। लोगों को नगदी फसल घर व बगीचों में सड़ने का डर सताने लगा है। हालांकि प्रशासन द्वारा संपर्क मार्गों को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन अभी तक भी गांवों के संपर्क मार्ग को बहाल करने में काफी समय लग सकता है।

विधानसभा क्षेत्र भरमौर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से ही सेब की फसल पर निर्भर हैं। लेकिन मौसम की मार के कारण अब उन पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply