🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जोधपुर में बाइक चोरों का आतंक, CCTV भी नहीं रोक पा रहे चोर

By समाचार कक्ष 🕒 16 Jun 2025 👁️ 20 Views ⏳ 1 Min Read
जोधपुर में बाइक चोरों का आतंक, CCTV भी नहीं रोक पा रहे चोर

जोधपुर शहर इन दिनों बाइक चोरों का गढ़ बनता जा रहा है। हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि चोरों को अब सीसीटीवी कैमरों का भी कोई डर नहीं है। वे खुलेआम मकानों, दुकानों, ऑफिसों और सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी कर रहे हैं।

कमला नेहरू नगर क्षेत्र में चोरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चोर कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर फरार हो जाता है। बाइक मालिक ने देवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

सिर्फ यही नहीं, सोमवार को शहर में कई और बाइक चोरी के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। पिछले 15 दिनों में 40 से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

बनाड़ थाना क्षेत्र में दुर्गाराम बंजारा ने रिपोर्ट दी कि नागणेची नगर में उनके घर के बाहर खड़ी बाइक को 13 जून की रात को चोर चुराकर ले गया।

उदय मंदिर थाना क्षेत्र में वनफुल विश्नोई ने बताया कि किसान भवन पार्किंग, पावटा चौराहा के पास उनकी बाइक 14 जून को चोरी हो गई।

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में निखिलेश शर्मा ने रिपोर्ट दी कि न्यू पावर हाउस रोड स्थित सेक्टर 7 से अज्ञात चोर उनकी बाइक चुरा ले गए।

जोधपुर पुलिस अब इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन चोरों की पकड़ अभी तक नहीं हो पाई है। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से नागरिकों में भय और आक्रोश है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply