बिहार चुनाव 2025

बिहार चुनाव 2025: मनीष कश्यप को जन सुराज पार्टी ने चनपटिया से मैदान में उतारा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 18 Oct 2025 👁️ 87 Views ⏳ 1 Min Read
बिहार चुनाव 2025: मनीष कश्यप को जन सुराज पार्टी ने चनपटिया से मैदान में उतारा

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोशल मीडिया के चर्चित और युवा नेता मनीष कश्यप अब राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। जन सुराज पार्टी ने उन्हें पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “जन सुराज पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और सूत्रधार प्रशांत किशोर का दिल से धन्यवाद करता हूं।”

मनीष कश्यप का यह कदम उनके राजनीति में आने के संकेत हैं, और माना जा रहा है कि वह युवाओं के बीच खासा प्रभाव बना सकते हैं। उनके इस निर्णय से राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है, और पश्चिम चंपारण की चनपटिया सीट पर चुनावी माहौल गरमा सकता है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply