🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

बसपा प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, भुकरावली हत्याकांड में न्याय की मांग

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 06 Apr 2026 👁️ 33 Views ⏳ 1 Min Read
बसपा प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, भुकरावली हत्याकांड में न्याय की मांग

बहुजन समाज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात की। यह मुलाकात करौली जिले के हिंडौन सिटी क्षेत्र के भुकरावली गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के संबंध में की गई, जिसमें रामवीर जाटव की हत्या कर दी गई थी।

प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बसपा नेताओं ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और कानून व्यवस्था का भी सवाल है।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह, प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल, हरि सिंह तेनगुरिया, एडवोकेट चरण सिंह नोनिया, जिला अध्यक्ष मोतीलाल, प्रमोद दिवाकर और शहीद खोकर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

बसपा ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply