🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

दिल्ली में पाँच बार लैंडिंग फेल, मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

By समाचार कक्ष 🕒 23 Jun 2025 👁️ 19 Views ⏳ 1 Min Read
दिल्ली में पाँच बार लैंडिंग फेल, मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

सोमवार की रात मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2687 को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह कदम तब उठाया गया जब फ्लाइट के पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पांच बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन हर बार असफल रहे।

यह फ्लाइट शाम 4 बजे मुंबई से रवाना हुई थी और उसे शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन फ्लाइट लगभग 7:30 बजे दिल्ली एयरस्पेस में पहुंची, जहां लगातार 45 मिनट तक लैंडिंग की कोशिशें होती रहीं। खराब मौसम, रनवे की तकनीकी स्थिति या दृश्यता की कमी संभावित कारण माने जा रहे हैं।

ATC ने लिया निर्णय

लगातार प्रयासों के बाद जब लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने का फैसला लिया। इसके बाद फ्लाइट ने रात 8:32 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

फ्लाइट एप्रन में खड़ी, यात्री विमान में ही मौजूद

फिलहाल AI-2687 फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट के एप्रन एरिया में खड़ी है और सभी यात्री विमान में ही मौजूद हैं। देर रात तक फ्लाइट के फिर से दिल्ली रवाना होने की संभावना जताई जा रही है।

इस पूरी घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है और एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों की सुविधा हेतु फ्लाइट की निगरानी कर रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply