जयपुर-बेंगलुरु फ्लाइट में घंटों की देरी, इंजन खराबी के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान रद्द की – यात्रियों में नाराज़गी
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2749 को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 11:30 बजे उड़ान नहीं भर सकी। तीन बार टेक-ऑफ की घोषणा की गई, लेकिन शाम 6:30 बजे तक भी फ्लाइट रवाना नहीं हुई।
एयरलाइन स्टाफ ने इंजन में खराबी का हवाला देते हुए अंततः उड़ान रद्द करने की घोषणा की, जिससे नाराज़ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। लगभग 200 यात्री लॉबी में एकत्र हो गए और वैकल्पिक उड़ान या रिफंड की मांग करने लगे, लेकिन एयरलाइन ने तत्काल कोई समाधान नहीं दिया।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने न कोई सुविधा दी और न ही सही जानकारी। यात्री सिद्धांत और कुणाल पाराशर ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का व्यवहार अस्वीकार्य था और सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की असुविधा न हो।
Comments (0)
Leave a Reply