राजस्थान

विश्व आदिवासी दिवस समाज के समारोह में होतम सिंह जाटव ने की शिकरत

By समाचार कक्ष 🕒 10 Aug 2023 👁️ 109 Views ⏳ 1 Min Read
विश्व आदिवासी दिवस समाज के समारोह में होतम सिंह जाटव ने की शिकरत

धौलपुर: बसेड़ी विधानसभा संभावित प्रत्याशी होतम सिंह जाटव ने बुधवार को भिड्डी पुरा बीझौली सरमथुरा में विश्व आदिवासी दिवस पर हरि कीर्तन दंगल में शिरकत की और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच पहुंच कर जनसंपर्क कर आमजन से मुलाकात की और लोगों को सम्बोधित करते हुए विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकाश डाला हरि कीर्तन दंगल आयोजन कमेटी द्वारा बसेड़ी विधानसभा संभावित प्रत्याशी होतम सिंह जाटव का साफा पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया । इसके बाद क्षेत्र के गांव अमरूपुरा, नकसौंदा, तरवा, आंगई, भिंडी पुरा, खिनौट, पवैनी, सुरारी, मोठियापुरा, बांसुरई, सुरारी, सनौरा, बसेड़ी, कटेलपुरा, दनकटा, मासुक का पुरा, हरिसिंह का पुरा सहित अन्य गांवों का दौरा कर आमजन से मुलाकात की।

 इस दौरान बसेड़ी विधानसभा संभावित प्रत्याशी होतम सिंह जाटव, वरिष्ठ पार्षद रूकमपाल सिंह जादौन, ओमवीर सिंह चौधरी, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश कोली, सुरजीत गुर्जर, ताराचंद, राजू कांकरेट,ज्वान सिंह मीणा, बंटी बीझौली, रामकुमार मीणा पूर्व सीबीओ, रघुवीर ठेकेदार बरौली, रामकेश मीणा सरपंच सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply