देश

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रही AAIB को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 29 Jun 2025 👁️ 47 Views ⏳ 1 Min Read
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रही AAIB को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा

Ahemdabad Plane Crash Update : 12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इस हादसे में एयर इंडिया का एक बोइंग ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। अब विमान हादसों की जांच करने वाली संस्था — एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB के प्रमुख को CRPF की X कैटेगरी सुरक्षा दी गई है।

इसके साथ ही, जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एविएशन संस्था ICAO के एक विशेषज्ञ को भी जांच में शामिल किया है।

AAIB ने हादसे के ठीक अगले दिन, 13 जून से जांच शुरू कर दी थी। अब उम्मीद है कि इस दुर्घटना के कारणों का जल्द ही खुलासा होगा ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply