राजस्थान

21 वर्षीय कैंसर पीड़िता के लिए रात 12 बजे अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 10 Sep 2024 👁️ 55 Views ⏳ 1 Min Read
21 वर्षीय कैंसर पीड़िता के लिए रात 12 बजे अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान

जयपुर: सोमवार की रात जीवन ज्योति फाऊंडेशन टीम जयपुर के सदस्य अर्जून रैगर ने रात 12 बजे अस्पताल पहुंचकर 21 वर्षीय कैंसर पीड़िता के लिए रक्तदान कर उसकी जान बचाई।

जीवन ज्योति फाऊंडेशन टीम जयपुर के संरक्षक विकास तिवाडी ने बताया की करीब रात 8 बजे जैसे ही उन्हें सूचना मिली की हिंडौन के बरगमा गांव की बेटी एवम काचरोली की बहू 21 वर्षीय तनु कुमारी जाट जो की करीब पिछले 10 दिन से एमएमएस अस्पताल में रक्त कैंसर के कारण ज़िंदगी और मौत से जुझ रही है उसे एक यूनिट ओ पॉजिटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता है सूचना मिलते ही जयपुर टीम संचालक दीपेश लहकोडिया टीम के ओ पॉजिटिव डोनर अर्जुन रैगर को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां करीब 12 बजे रैगर ने एक यूनिट प्लेटलेट्स डोनेट कर कैंसर पीड़िता के लिए सञ्जीवनी का कार्य किया 

टीम संचालक दीपेश लहकोडिया ने बताया की जीवन ज्योति फाऊंडेशन टीम जयपुर अब तक 11 रक्तदान शिविर, सैंकड़ों लाइव डोनेशन सहित करीब दो हजार यूनिट से अधिक निशूल्क रक्त उपलब्ध करवा चुकी है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply