🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

बाड़ी पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 14 Views ⏳ 1 Min Read
बाड़ी पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना पुलिस ने 8 अप्रैल को गड़राई का पुरा गांव में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतिराज का पुरा निवासी सोनू गुर्जर पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है।

थाना अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि पीड़ित रामशरण पुत्र गुलबी कुशवाहा के खेत में जबरन भैंसें छोड़े जाने पर विरोध करने पर हमलावरों ने रामशरण के घर पर हमला किया था। इस दौरान फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी।

पुलिस ने सोनू गुर्जर के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी पर धौलपुर एसपी ने ₹20,000 का इनाम घोषित किया था। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply