🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जवानपुरा में रक्तवीर महाअभियान के तहत रक्तदान शिविर, 171 युवाओं ने किया रक्तदान

By समाचार कक्ष 🕒 22 Jun 2025 👁️ 15 Views ⏳ 1 Min Read
जवानपुरा में रक्तवीर महाअभियान के तहत रक्तदान शिविर, 171 युवाओं ने किया रक्तदान

कोटपूतली की ग्राम पंचायत जवानपुरा मुख्यालय पर रक्तवीर महाअभियान के तहत एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 171 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने समाज को मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया।

कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण से सांसद राव राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है, और ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए।”

शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर बाबूलाल जाट, जगदीश यादव, गणपत लाल शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा और आयोजक बिशन सिंह तंवर ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सांसद और अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ। साथ ही मनीष गौतम और रजनीश गौतम ने अपने स्वर्गीय पिता शंभूदयाल गौतम की स्मृति में मुख्य बाजार में शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर लगवाया, जिसका उद्घाटन सांसद ने किया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply