राजस्थान

पाली सिंघाण जट्ट में अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 34 Views ⏳ 1 Min Read
पाली सिंघाण जट्ट में अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

सूरौठ, करौली: सूरौठ तहसील क्षेत्र के गांव पाली सिंघान जट्ट स्थित हनुमान मन्दिर परिसर में गुरुवार को नवयुवक मंडल की ओर से अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान काफी लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। गांव के निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के पंच पटेलों ने हनुमान मंदिर में भोग लगाकर किया। इसके पश्चात देर शाम तक प्रसादी वितरण का दौर चला।

इस मौके पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में रवि शर्मा, संजय चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, मनोज शर्मा(विधुत विभाग) पुष्पेंद्र कुमार संदीप,बब्बल,लोकेश,गोली, मन्जू, भूपन, निशांत सौरभ, अतुल, गुड्डू शर्मा सहित काफी लोगों एवं गांव के पंच पटेलों ने सहयोग किया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply