देश

बिन पिता के उदास हुए अखिलेश यादव : लिखा पहली बार लगा बिन सूरज के सवेरा हुआ

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 65 Views ⏳ 1 Min Read
बिन पिता के उदास हुए अखिलेश यादव : लिखा पहली बार लगा बिन सूरज के सवेरा हुआ

मंगलवार को मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए| उनके पुत्र अखिलेश ने उनको मुखाग्नि दी| बुधवार को सुबह अखिलेश यादव अपने पिता जी के अंत्योष्ठी स्थल पहुंचे| जहा उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया और भावुक हो गए| उनके साथ में कई लोग भी वहा पहुंचे| अखिलेश यादव ने पिता श्री मुलायम सिंह यादव जी याद में दिल छू लेने वाली बात लिखा
अखिलेश यादव ने लिखा, "आज पहली बार लगा... बिन सूरज के सवेरा उगा " अखिलेश यादव ने लिखने के साथ दो तस्वीर भी पोस्ट किया जिसमे वह नेता जी के अंत्योष्ठी स्थल पर पिता की चिता को प्रणाम कर रहे हैं| और दूसरी तश्वीर में उनके साथ कुछ लोग चिता के सामने खड़े हैं|

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1580065187637317633?t=d9WOiBYx9uRaVoDoLvXmKA&s=19


हालांकि उनके लौटने के बाद धीरे धीरे परिवार के लोग नेता जी के अंत्योष्ठी स्थल पर पहुंचने लगे सैफई में आज 'यादव' परिवार का शुद्धिकरण का कार्यक्रम होगा| कुछ देर बाद परिजन मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेने के लिए अंत्योष्ठी स्थल पर पहुंचेंगे
अखिलेश, शिवपाल समेत परिवार के सदस्यों ने मुंडवाए बाल
शुद्धिकरण कार्यक्रम से पहले अखिलेश यादव और यादव परिवार के कई लोगों ने बाल मुंडवाए|
इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने वालों का काफिला जारी है| दूर-दूर से सपा कार्यकर्ता पहुंच रहें हैं| कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव के अंत्योष्ठी स्थल पर पहुंच कर नेता जी को प्रणाम कर रहे हैं|

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply