Hindaun City: 25 जुलाई से 31 जुलाई तक कृषि उपज मंडी रहेगी बंद
हिंडौन सिटी मंडी यार्ड के व्यापारियों का भ्रमण कार्यक्रम
Karauli News: हिंडौन सिटी कैलाश नगर स्थित कृषि उपज मंडी यार्ड के व्यापारियों का भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है 25 जुलाई को नई मंडी स्थित पेट्रोल पंप से यह यात्रा प्रस्थान करेगी जिसमें बताया कि देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के साथ कई ऐतिहासिक स्थलों पर भी मंडी आज के व्यापारी भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त करेंगे। जिसमें माउंट आबू, अंबा मंदिर, अक्षरधाम, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका ,नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, स्टैचू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल एवं 31 जुलाई को यह यात्रा चित्तौड़गढ़ भृमण के साथ समाप्त होगी।इसी के साथ 25 जुलाई से 31 जुलाई तक मंडी में अवकाश रखा गया जिसमें किसानों द्वारा लाने वाली फसलों की खरीद,नीलामी आदि प्रक्रिया बंद रहेगी
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply