राजस्थान

बाजार में मिलती है मिलावटी मिठाईयां, ग्रामीण क्षेत्र में आज भी शुद्ध मावे से बनती है मिठाईयां

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 22 Views ⏳ 1 Min Read
बाजार में मिलती है मिलावटी मिठाईयां, ग्रामीण क्षेत्र में आज भी शुद्ध मावे से बनती है मिठाईयां

टोडाभीम( करौली )। आज होली या दीवाली घर का खाने पीने का सामान बाजार से लाया जाता है लेकिन गांवों में आज भी शुद्ध मावे से मिठाई बनाई जाती है । महिलाएं बर्षो से गांवों में मिठाई बनाती आ रही है । मिठाई की दुकानों पर टेस्टिंग करने पर पता चलता है कि कितनी मिलावट हो रही है ? विभाग द्वारा थोड़ी देर कार्यवाही की जाती है फिर मामला बंद कर दिया जाता है।

फोटो: मावे से मिठाई बनाती महिला

दीपावली के पर्व से पूर्व ग्रामीण इलाकों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है, महिलाएं घरों में दूध से मावा बना रही है
दीपावली पर घर पर बने शुद्ध मावे की बनाई मिठाइया सबको खिलाई जाएगी । घर पर खुद के हाथों से शुद्ध मावे की मिठाइयां तैयार की जा रही है ।

फोटो : मावे से दीवाली के लिए मिठाई बनाती महिला

आज के समय में बाजारों में मिलावटी मिठाइयां की खूब है विक्री हो रही है लेकिन शुद्ध मावे की मिठाई केवल घर पर ही बन सकती है। आज भी ग्रामीण इलाकों में घरों में ही शुद्ध मावे से तैयार कर अधिकतर महिलाएं घर पर मिठाईयां बनाती है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply