अपराध

छात्रा पर फेका तेजाब, घटना सीसीटीवी में कैद , पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 70 Views ⏳ 1 Min Read
छात्रा पर फेका तेजाब, घटना सीसीटीवी में कैद , पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क । दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। छात्रा कक्षा 12 वीं की बताई जा रही है । थान मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था । घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है । लड़की का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है। डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे ।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply