राजस्थान

कविता "बजट का बवंडर" आशाराम मीना जी की लेखनी

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 45 Views ⏳ 1 Min Read
कविता "बजट का बवंडर" आशाराम मीना जी की लेखनी

नए बजट में हो गई घोषणा अब तो जश्न मनाएंगे।
एनपीएस से मुक्त होकर ओपीएस सभी पाएंगे।।

वादा है वादा रहेगा हम वचन अपना निभाएंगे।
राजनीति के जादूगर को फिर सत्ता में लायेंगे।।

गौण हो गए मुद्दे सारे विपक्षी कैसे चिल्लाएंगे।
नाथी तेरे बाडे में फिर से मौज मस्ती उड़ाएंगे।।

बादल बेरोजगारों के सिर में फिर से मंडराएंगे।
एक साल में लाखों भर्तियां कैसे करवाएंगे।।

निविदा संविदा कर्मी सब परमानेंट हो जाएंगे।
डिग्री धारियों को जादूगर चपरासी बनाएंगे।।

रीट माता की चौखट में किरोड़ी बाबा आएंगे।
लट्ठ लिए हाथ में भैंस को अपनी मेड दिखाएंगे।।

खूब सुना है और सुनोगे इस जादूगर के टोने में।
राहुल जी की ऋण माफी रहगई लटकी कोने में।।

जवानों की जवानी तो निकलेगी रोने धोने में।
मंत्रियों के चेहरे खिल गए जादूगर के टोने में।।

आशाराम तो यही कहे ध्यान धरो निज कानों में।
शिक्षा का महत्व नहीं इन सत्ता की दुकानों में।।

लेखक: आशाराम मीणा उप प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कोटा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply