देश

Chitra Tripathi : आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने छोड़ा आज तक, ज्वाइन कर सकती है एबीपी न्यूज

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 52 Views ⏳ 1 Min Read
Chitra Tripathi : आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी ने छोड़ा आज तक, ज्वाइन कर सकती है एबीपी न्यूज

Chitra Tripathi । टीवी जगत की जानी मानी पत्रकार और एंकर चित्रा त्रिपाठी ने आज तक चैनल को छोड़ दिया है । आज तक पर चित्रा त्रिपाठी पौने चार साल रही और अपनी पत्रकारिता का कमाल दिखाया। जानी मानी एंकर च‍ित्रा त्र‍िपाठी देश के सबसे लोकप्र‍िय टीवी न्यूज़ चैनल आजतक पर शाम 5 बजे 'दंगल' और शाम 7 बजे 'शंखनाद' शो होस्ट करती थी। चित्र त्र‍िपाठी चुनावों के दौरान ग्राउंड ज़ीरो से किया जाने वाला शो 'बुलेट रिपोर्टर' लेकर आती थी, जनता के मूड और असल जमीनी मुद्दों पर आधारित यह पॉलिटिकल प्रोग्राम दर्शकों के बीच बेहद लोकप्र‍िय था। आज तक छोड़ने के बाद कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वह दुबारा से एबीपी न्यूज़ ज्वाइन करेगी लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं है ।

चित्रा द्वारा कश्मीर पर की गई रिपोर्टिंग के लिए साल 2015 में पत्रकारिता के प्रसिद्ध रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका था, पत्रकारिता में तकरीबन 16 साल से सक्र‍िय च‍ित्रा ने साल 2005 में गोरखपुर दूरदर्शन से अपना करियर शुरू किया था। च‍ित्रा ने ईटीवी हैदराबाद के अलावा कई नेशनल टीवी चैनलों में काम किया है और अपनी काब‍िल‍ियत का लोहा मनवाया है। ट्विटर पर लिखा " मैं आज जहां हूँ, और भविष्य में जहां रहूँगी, उसमें हमेशा मेरे साथ रहेगा आज तक।

देश के सबसे बड़े और शानदार प्रतिष्ठान के साथ पौने चार साल के संबंध को विराम देती हूँ, आजतक के मेरे सभी साथियों का बहुत शुक्रिया। आपने जो सिखाया वो मेरे जीवन का हमेशा मार्गदर्शन करेगा…".

https://twitter.com/chitraaum/status/1579508008828440576?t=yyN--GlY1csO0cr0AYuWwA&s=19
🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply