अपराध

Karnataka : कर्नाटक में मंदिर में घुसने पर दलित बच्चे के साथ हुई थी मारपीट, परिवार पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 66 Views ⏳ 1 Min Read
Karnataka : कर्नाटक में मंदिर में घुसने पर दलित बच्चे के साथ हुई थी मारपीट, परिवार पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया

कर्नाटक : कर्नाटक के एक मंदिर भगवान सिदिराना मंदिर में दलितों ने कब्जा कर वहां पर नीला झंडा फहरा दिया। दरअसल, 8 सितंबर को कोलार जिले में भूतयम्मा मेले का आयोजन किया गया था और दलितों को गांव के देवता के मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। इसी गांव के रहने वाले शोबा और रमेश का 15 साल का बेटा चेतन मंदिर में चला गया, बच्चे ने ग्राम देवता सिदिराना से जुड़े एक खंभे को छू लिया।

https://twitter.com/DalitTime/status/1575809109504368645?ref_src=twsrc%5Etfw

कुछ गांव के बच्चो ने मंदिर का हिस्सा छूता देख लिया और बुजुर्गों को बता दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के ने गांव के नियमों की अनदेखी की। और हो गए गांव वाले गुस्सा, इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने दलित बच्चे के साथ मारपीट की। उसके बाद बच्चे के परिवार को अगले दिन गांव के बुजुर्गों के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया।
दलितों के साथ इस व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव का घेराव किया और साथ ही नाराजगी जताते हुए मंदिर पर नीला झंडे लगा दिया।

मुखिया ने लगाया जुर्माना :
ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि खंभा छूने से वह अशुद्ध हो गया और उसे फिर से रंगना पड़ेगा। गांव के मुखिया नारायणस्वामी ने उन पर री पेंटिंग के लिए 60 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर वे 1 अक्टूबर तक जुर्माना नहीं भरते हैं, तो पूरे परिवार को गांव से निकाल दिया जाएगा। दलितों के साथ होने वाली घटनाएं आहत करती है ।

दलित परिवार ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, गांव में केवल 8-10 दलित परिवार ही रहते हैं।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply