राजस्थान

भागवत कथा सुनने गई युवती का अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

By समाचार कक्ष 🕒 10 Jun 2025 👁️ 47 Views ⏳ 1 Min Read
भागवत कथा सुनने गई युवती का अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती 21 मई को अपनी दादी के साथ गढ़ी आछेलाल गांव में आयोजित भागवत कथा में गई थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

6 दिन बाद परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

युवती के लौटने की उम्मीद में परिजनों ने कुछ दिन इंतजार किया, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो 27 मई को राजाखेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

साइबर सेल की मदद से शुरू हुई जांच

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की। जांच में पता चला कि युवती को आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के कठवाड़ी गांव निवासी सनी (22) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

अपहरणकर्ता गिरफ्तार, युवती बरामद

राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में बनी टीम जिसमें कल्लू सिंह, गजेंद्र सिंह और घनश्याम शामिल थे, ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस ने युवती को भी सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply