राजस्थान

हिंडौन विधानसभा की समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

By जीतेन्द्र मीना 🕒 29 Jan 2025 👁️ 99 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन विधानसभा की समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हिंडौन सिटी ( करौली ) । आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हिंडौन ने उपखंड अधिकारी हिंडौन को हिंडौन विधानसभा की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि 26 जनवरी को 220 kv ऋषभ मोबाइल पॉइंट पर दलित उत्पीड़न की घटना हुई, अगले ही दिन गांव सोमली में एक निजी एलएसए जो किसी पशु का इलाज करने जा रहा था उसके साथ जातिवादी गुंडों ने बुरी तरह मारपीट की, साथ ही बयाना रोड स्थिति आदर्श स्कूल के समाने 6 जनवरी की रात हुई चोरी के खुलासा पुलिस अभी तक नही कर पाई है ।

 

इन तमाम घटनाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 7 दिवस में कार्यवाही नही होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है । ज्ञापन देते समय उम्मेद सिंह करसोलिया , सागर पगारिया, प्रकाश जाटव, वीरेंद्र बंशीवाल, अतवल कोकवाल, सुनील जाटव और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply