🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया, रिकॉर्ड 12वीं जीत दर्ज की

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 06 Oct 2025 👁️ 37 Views ⏳ 1 Min Read
महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया, रिकॉर्ड 12वीं जीत दर्ज की

Women's World Cup 2025 : कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के छठे लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में एक और अहम जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपनी अपराजेय लय को बरकरार रखते हुए लगातार 12वीं बार जीत हासिल की।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उस पर भारी पड़ा। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवरों में सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई।

भारत की ओर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक तरफ जहां बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, वहीं गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया।

इस मुकाबले ने एक बार फिर भारत की महिला क्रिकेट टीम की दमदार फॉर्म और आत्मविश्वास को दर्शाया, वहीं पाकिस्तान को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की सख्त ज़रूरत है।

🏷️ Tags: #
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply