राजस्थान

Bharatpur: बयाना में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By समाचार कक्ष 🕒 05 Jun 2025 👁️ 108 Views ⏳ 1 Min Read
Bharatpur: बयाना में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बयाना की आनंद विहार कॉलोनी में गुरुवार दोपहर को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान नीरज जांगिड़ (35) के रूप में हुई है, जो करौली के गांव बाई धुरसी की रहने वाली थी। नीरज अपने दो बच्चों, 12 और 6 साल की बेटियों के साथ बयाना में यादराम सैनी के मकान में किराए पर रह रही थी। उसका पति सुनील जांगिड़ मुंबई में मार्बल फिटिंग का काम करता है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई प्रमेश कुमार के अनुसार, महिला का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बयाना उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतका के पीहर और ससुराल के लोग भी बयाना पहुंच गए हैं।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुक्रवार को पति के आने के बाद की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply