राजस्थान

भरतपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले तीर्थस्थलों पर होगा साप्ताहिक योगाभ्यास

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 13 Jun 2025 👁️ 20 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले तीर्थस्थलों पर होगा साप्ताहिक योगाभ्यास

भरतपुर जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने और आमजन में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 14 जून से साप्ताहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। ये कार्यक्रम भरतपुर के प्रमुख तीर्थस्थलों और पर्यटन स्थलों पर आयोजित होंगे।

राजकीय आयुर्वेद एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय, भरतपुर और जिला आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा 20 मई से प्रारंभ किए गए 30 दिवसीय काउंट डाउन योग अभ्यास की श्रृंखला के अंतर्गत यह पहल की जा रही है। उपाधीक्षक डॉ. चन्द्र प्रकाश दीक्षित ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रमों का संचालन महाविद्यालय की योग चिकित्सक डॉ. प्रियंका शर्मा एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा।

14 जून को यह कार्यक्रम राष्ट्रीय घना पक्षी विहार में, 15 जून को भरतपुर किले में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर, 16 जून को श्री किशोरी महल, 17 जून को श्री गंगा मंदिर, 18 जून को श्री गणेश मंदिर, 19 जून को म्यूजियम व नेहरू पार्क में आयोजित होंगे। 20 जून को जिला स्तरीय स्थल पर योगाभ्यास का अंतिम पूर्वाभ्यास होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल अनुसार योगासन कराए जाएंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में भाग लेकर न केवल स्वयं को स्वस्थ बनाएं, बल्कि दूसरों को भी योग के प्रति प्रेरित करें।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply