द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म में नजर आएगी वायरल गर्ल मोनालिसा, रुद्राक्ष की मालाएं बेचती है मोनालिसा
Monalisa Film : महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा इस समय खूब वायरल है । monalisa की खूबसूरती देख लोग दीवाने हो गए और फोटो-वीडियो के लिए कतारें लगने लगीं। मोनालिसा ने Mahakumbh 2025 में वायरल होते ही अपने घर का रास्ता नापा। अब मोनालिसा को फिल्म मिल गई है। मोनालिसा अब फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ( Sanoj Mishra ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा के साथ वीडियो शेयर किया है । सनोज मिश्रा ( Sanoj Mishra) ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर ( The Diary Of Manipur ) के लिए मोनालिसा ( Monalisa ) को कास्ट किया है ।
इस बात की जानकारी खुद सनोज मिश्रा ( Sanoj Mishra ) ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। Sanoj Mishra खुद मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर में मोनालिसा ( Monalisa ) के घर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने महाकुंभ वायरल गर्ल ( Mahakumbh Viral Girl ) से मुलाकात की । इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Monalisa एक परियों की कहानी।”
View this post on Instagram
कौन है मोनालिसा ( Monalisa ) ?
मोनालिसा का नाम असल नाम मोनि भोसले है। मोनि इंदौर की रहने वाली हैं। मोनि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रुद्राक्ष और मालाएं बेच रही थीं। इसके बाद मोनि की खूबसूरती देख लोग दीवाने हो गए और उनकी आंखों की तारीफ करने लगे। देखते ही देखते मोनि वायरल हो गईं और उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने नया नाम मोनालिसा दे दिया।
Comments (0)
Leave a Reply