उत्तर प्रदेश

चंदौली में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, फायर विभाग की घूसखोरी का खुलासा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 18 Oct 2025 👁️ 76 Views ⏳ 1 Min Read
चंदौली में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, फायर विभाग की घूसखोरी का खुलासा

चंदौली ( उत्तरप्रदेश ) : चंदौली में विजिलेंस विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर विभाग के एक मुंशी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंशी राजकमल को CFO कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी में जो खुलासा हुआ है, वह चौंकाने वाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फायर विभाग के मुंशी पर अस्पतालों, कॉलेजों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से NOC (No Objection Certificate) के नाम पर अवैध रूप से मोटी रकम वसूलने का आरोप था। यह घूसखोरी लंबे समय से चल रही थी, और कई जिलों में कई अधिकारियों द्वारा इस तरह की गतिविधियाँ की जा रही थीं।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी मुंशी राजकमल भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। कार्रवाई के बाद अब अग्निशमन विभाग पर कई सवाल उठने लगे हैं। यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या विभाग में अन्य अधिकारी भी इस तरह के घोटालों में शामिल हैं?

इसके अलावा, नोएडा में भी ऐसे ही घोटालों की आशंका जताई जा रही है। कई जिलों में मुंशी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं, और NOC के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या विजिलेंस टीम नोएडा में भी चंदौली की तर्ज पर कार्रवाई करेगी?

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply