समाचार

इंडिया गेट पर विदेशी महिलाओं से बदसलूकी का वीडियो वायरल, युवक की हरकतों से लोग भड़के

By जीतेन्द्र मीना 🕒 20 Sep 2025 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
इंडिया गेट पर विदेशी महिलाओं से बदसलूकी का वीडियो वायरल, युवक की हरकतों से लोग भड़के

नई दिल्ली, viral video - सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को न सिर्फ नाराज किया है, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। यह वीडियो राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया गेट का है, जहां दो विदेशी महिलाएं सैर कर रही थीं। तभी एक युवक उनके पास पहुंचता है और उन्हें परेशान करने लगता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक, जो खुद वीडियो बना रहा है, कोरियन मूल की दो महिलाओं के पास जाकर जबरन बातचीत की कोशिश करता है। वह महिलाओं से कहता है, "नमस्ते! मेरा सपना है, पंच-पंच," और उन्हें 'फिस्ट बम्प' करने के लिए कहता है। महिलाएं पहले तो असहज महसूस करती हैं, लेकिन माहौल को देखते हुए संकोच के साथ उसकी बात मान लेती हैं।

हालात तब और अजीब हो जाते हैं जब वही युवक अगली "इच्छा" जाहिर करता है — किसी विदेशी महिला को गले लगाने की। एक महिला झिझकते हुए इसके लिए तैयार तो होती है, लेकिन उसके हाव-भाव यह साफ दिखाते हैं कि वह सहज नहीं है और संभवतः जल्द से जल्द उस स्थिति से बाहर निकलना चाहती है।

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस तरह की हरकतों को भारत की साख के लिए शर्मनाक बताया है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अतिथि सत्कार के लिए मशहूर देश में ऐसे व्यवहार का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply