देश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

By जीतेन्द्र मीना 🕒 22 Jul 2025 👁️ 29 Views ⏳ 1 Min Read
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर अपना इस्तीफा प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने डॉक्टरी सलाह और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के चलते लिया है।

धनखड़ ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि उनके इस्तीफे को तुरंत स्वीकार किया जाए।

इस अप्रत्याशित फैसले के बाद देश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कई वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया है ।

🏷️ Tags: #Jagdeep Dhankhar resigned
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply