Karauli News - वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, पखवाड़े के तहत मनाया गया नो प्लास्टिक डे
करौली न्यूज । सोमवार को नगर पालिका टोडाभीम द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नो प्लास्टिक डे के रूप में मनाया गया। अधिशासी अधिकारी हनुमान शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पॉलिथीन के उपयोग के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पालिका क्षेत्र में दुकानदारों को एवं आमजन पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई एवं पंपलेट बांटे गये तथा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए गए 54 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए एवं पॉलिथीन जप्त की गई। अधिशासी अधिकारी हनुमान शर्मा ने शहर वासियों से अपील की है कि पॉलिथीन का उपयोग न करें पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैले एवं कागज के बने हुए थैले का उपयोग करें एवं अपने शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक की थैलियों से मुक्त बनाने में योगदान दें।
Comments (0)
Leave a Reply