राजस्थान

Udaipur News : दौसा के बाद उदयपुर के स्कूल में मिड डे मील में छिपकली, 40 बच्चे बीमार

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Sep 2025 👁️ 23 Views ⏳ 1 Min Read
Udaipur News : दौसा के बाद उदयपुर के स्कूल में मिड डे मील में छिपकली, 40 बच्चे बीमार

सलूंबर ( उदयपुर ) । दौसा के चूड़ियावास में स्कूल में फूड पॉइजनिंग के बाद अब उदयपुर के सलूंबर में दाई खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल से शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई, जहां मिड-डे मील खाने के बाद करीब 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, बच्चों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने पर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया । बाद में सभी की हालत में सुधार होने से अस्पताल से छु़ट्टी दे दी गई। 

ये भी पढ़ें : Rajasthan: मिड डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चों की तबियत खराब, ग्रामीणों में आक्रोश

बच्चों ने देखी थी छिपकली - 

खाने में छिपकली देखने की दो स्टूडेंट ने शिकायत की थी और जो खाना परोसने वाला है, उसने भी छिपकली देखी थी। 

जांच के आदेश दिए - 

लसाड़िया के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन रावल ने बताया कि स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से सबसे पहले बच्चों को अस्पताल ले गए। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत सामने आई। जांच के आदेश दे दिए हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply