कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दो करीबी सहयोगी गंभीर आरोपों में गिरफ्तार, चेतगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी ( UP News ) – उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दो नजदीकी सहयोगियों – अमित पाठक और आनंद पांडे – को वाराणसी पुलिस ने गंभीर आपराधिक धाराओं में गिरफ्तार कर लिया । यह कार्यवाही चेतगंज थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गई है, जिसमें दोनों पर संगीन आरोप लगे हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों पर पहले से पुलिस की निगरानी चल रही थी। हाल ही में प्राप्त कुछ पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले से संबंधित सभी विवरण साझा नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र, बल प्रयोग और अवैध दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप हैं। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 102/2025 में धारा 384 (उगाही), 457 (रात्रि में सेंधमारी), 392 (लूट), 504 (अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 354 (महिला के साथ छेड़छाड़) भादवि के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है । भाजपा प्रवक्ता प्रशांत उमराव ने लिखा है "यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का PA अमित पाठक लूट के मामले में गिरफ्तार। इस पर दर्जनों लूट, चोरी और महिला से छेड़छाड़ की FIR दर्ज हैं। जनता कांग्रेसियों को वोट नहीं दे रही तो ये गिरोह बनाकर लूटमार कर रहे हैं। FIR No.: 102/2025 U/s 384, 457, 392, 504, 506, 354 of IPC.
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का PA अमित पाठक लूट के मामले में गिरफ्तार।
— Prashant Umrao (@ippatel) June 6, 2025
इस पर दर्जनों लूट, चोरी और महिला से छेड़छाड़ की FIR दर्ज हैं।
जनता कांग्रेसियों को वोट नहीं दे रही तो ये गिरोह बनाकर लूटमार कर रहे हैं।
FIR No.: 102/2025 U/s 384, 457, 392, 504, 506, 354 of IPC. pic.twitter.com/yCDHVpfPlT
Comments (0)
Leave a Reply