राजस्थान

ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, नादौती उपखंड के गांव सोप की घटना

By जीतेन्द्र मीना 🕒 13 Oct 2025 👁️ 41 Views ⏳ 1 Min Read
ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, नादौती उपखंड के गांव सोप की घटना

नादौती ( करौली ) : नादोती उपखंड की ग्राम पंचायत गांव सोप में कृषि कार्य करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया खेती का काम करते समय खेत में बने कुंडे में ट्रैक्टर सहित 20 फीट गहरे पानी में गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सेवा निवासी रमेश चंद मीणा (50 वर्ष) पुत्र स्व. रामसहाय मीणा निवासी सेवा तहसील बजीरपुर जिला सवाईमाधोपुर अपने ससुराल सोप में खेत की जुताई करने के लिए गए हुए थे। खेत पर कार्य के दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर और किसान दोनों 20 फीट गहरे पानी से भरे कुंडे में जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में किसान रमेश चंद मीणा को निकालकर गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रमेश चंद मीणा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति छुट्टन मीना (उम्र 65) निवासी सोप तहसील नादोती जिला करोली भी घायल हुआ है जिसका सामान्य चिकित्सालय में इलाज जारी है।

चिकित्सकों ने मृतक रमेश मीणा के शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हृदय विदारक घटना से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply