हिमाचल प्रदेश

धर्म यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: ढलियारा में पलटा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, दो की मौत, 19 घायल

By जीतेन्द्र मीना 🕒 23 Sep 2025 👁️ 46 Views ⏳ 1 Min Read
धर्म यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: ढलियारा में पलटा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, दो की मौत, 19 घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां चामुंडा देवी मंदिर में लंगर सेवा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक अचानक तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु पंजाब के बठिंडा जिले से आ रहे थे। जब वाहन ढलियारा के निकट तीखे मोड़ पर पहुंचा, तो ट्रक सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गया और वहीं पलट गया। टक्कर के बाद ट्रक में सवार लोग, लंगर का सामान और गैस सिलेंडर नीचे खाई में जा गिरे।

घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का उपचार देहरा के अस्पताल में चल रहा है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply