देश

प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, जाति बाधा बनी जानलेवा

By समाचार कक्ष 🕒 16 Jun 2025 👁️ 16 Views ⏳ 1 Min Read
प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, जाति बाधा बनी जानलेवा

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बालागांव के जंगलों से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से एक ही फंदे पर लटका मिला। घटना मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र की है और प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

अलग जातियों का प्रेम बना मौत की वजह?

घटना ग्राम पंचायत सरईटोला के घुटरा गांव की है। 24 वर्षीय अमर सिंह और 20 वर्षीय चंपा बाई अगरिया एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के बीच बीते कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की जाति अलग-अलग थी, जिस कारण उनके परिजन इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दे रहे थे।

गुरुवार रात दोनों अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन उन्हें ढूंढ़ते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह बालागांव के जंगल में, घाघी नदी के किनारे ग्रामीणों ने दोनों का शव एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से झूलता पाया। शव से बदबू आने लगी थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि मौत दो दिन पहले हो चुकी थी।

पुलिस जांच जारी

सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान ग्रामीणों ने अमर सिंह और चंपा अगरिया के रूप में की। पुलिस ने फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि में भी आत्महत्या की घटनाएं

मामले को और संवेदनशील बनाता है यह तथ्य कि अमर सिंह के परिवार में पहले भी आत्महत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। अमर के पिता प्रेम सिंह और उसकी एक बहन ने भी पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अब अमर की मौत ने परिवार को और गहरे सदमे में डाल दिया है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply