राजस्थान

भरतपुर में भीषण हादसा: कार में जलकर डॉक्टर की मौत, आग से झुलसे शव को 25 मिनट बाद निकाला गया

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 07 Jun 2025 👁️ 24 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर में भीषण हादसा: कार में जलकर डॉक्टर की मौत, आग से झुलसे शव को 25 मिनट बाद निकाला गया

भरतपुर, राजस्थान ।राजस्थान के भरतपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की कार में जलकर मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम करीब 6:30 बजे भुसावर कस्बे में हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कार्यरत डॉक्टर विनोद मीणा (उम्र 40 वर्ष) की कार बेकाबू होकर एक डायक्नोस्टिक सेंटर में घुस गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार दुकान के भीतर जाकर फंस गई और उसका गेट नहीं खुल पाया। डॉक्टर ने कार को बैक गियर में लिया, लेकिन वह तेजी से पीछे की दीवार से टकरा गई। टक्कर के साथ ही कार में आग की भयानक लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे।

दमकल और पुलिस का रेस्क्यू - 
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। भुसावर थानाधिकारी नरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भुसावर नगर पालिका की दमकल को बुलाया गया और करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक डॉक्टर पूरी तरह जल चुके थे।

शव को भुसावर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसे की जांच की जा रही है कि यह तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य कारण से हुआ।

डॉ. विनोद मीणा का पारिवारिक विवरण
डॉ. मीणा मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर कस्बे के निवासी थे। पिछले पांच सालों से वे भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरल फिजिशियन के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी नीलम मीणा बांसवाड़ा जिले में सरकारी अध्यापक हैं। उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है ।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply