2.70 करोड़ की चोरी करने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में, कई चोरियों को दे चुके अंजाम
दांतारामगढ़ ( सीकर न्यूज ) । दांता में ज्वेलरी शोरूम में 60 लाख के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने गैंग के तीन शातिर चोरों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है । रतनगढ़ में 2.70 करोड़ की चोरी करने वाले चोरों ने दांता में भी 60 लाख के गहनों की चोरी की थी, पुलिस ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया है और चोरों से चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है । चोर 10 अगस्त की रात को महालक्ष्मी ज्वेलर्स दांता में तिजोरी काट कर 60 लाख के गहने चुरा ले गए थे । आरोपी कई दिनों तक रैकी करने के बाद मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे, SHO भवानी सिंह राठौड़ ने दी जानकारी ।
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply