🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

क्रिकेट जगत ने खोया एक महान खिलाड़ी, 71 वर्ष की आयु में लिया आखिरी सांस

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 29 Jun 2025 👁️ 21 Views ⏳ 1 Min Read
क्रिकेट जगत ने खोया एक महान खिलाड़ी, 71 वर्ष की आयु में लिया आखिरी सांस

England Cricketer Wayne Larkins Dies : क्रिकेट की दुनिया से एक बेहद ही दुखद और शोकपूर्ण समाचार सामने आ रहा है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किन (Wayne Larkins) का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लार्किन, जिन्हें खेल जगत में 'नेड' के नाम से जाना जाता था, लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

जन्म और करियर की शुरुआत

वेन लार्किन का जन्म 22 नवंबर 1953 को इंग्लैंड के एक छोटे से गांव, रॉक्सटन में हुआ था। उनका क्रिकेट करियर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा। लार्किन ने 1979 से 1991 के बीच इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में योगदान

वेन लार्किन के क्रिकेट करियर में कई यादगार पल शामिल हैं। उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 25 पारियों में 493 रन (औसत 20.54) और वनडे क्रिकेट में 24 पारियों में 591 रन (औसत 24.62) बने। हालांकि उनकी टेस्ट और वनडे दोनों ही पारियों में शतक का आंकड़ा नहीं छू सका, लेकिन वे कई बार अर्धशतक बनाने में सफल रहे। टेस्ट क्रिकेट में लार्किन के नाम 3 अर्धशतक थे, वहीं वनडे क्रिकेट में उनका एक शतक था।

 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

वेन लार्किन ने केवल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वे 59 शतक और 116 अर्धशतक बनाने में सफल रहे, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 26 शतक और 66 अर्धशतक लगाए। उनका व्यक्तिगत सर्वोत्तम प्रदर्शन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 252 रन और लिस्ट ए क्रिकेट में नाबाद 172 रन था।

व्यक्तिगत जीवन और बीमारी

लार्किन ने अपने जीवन में क्रिकेट से बाहर भी कई पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। वे पिछले कुछ वर्षों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, और इस दौरान उनके समर्थकों और खेल जगत ने लगातार उनका उत्साह बढ़ाया।

🏷️ Tags: #
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply