राजस्थान

धौलपुर के चंद्रावली गांव में छप्परपोश मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 11 Jun 2025 👁️ 47 Views ⏳ 1 Min Read
धौलपुर के चंद्रावली गांव में छप्परपोश मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

धौलपुर: सरमथुरा उपखंड की ग्राम पंचायत चंद्रावली में बुधवार को एक छप्परपोश मकान में आग लग गई। यह मकान सुरेश वाल्मीकि का था। आग लगने से मकान में रखा अनाज, कपड़े, नकदी व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुरेश वाल्मीकि बीड़ी पी रहे थे, तभी चिंगारी छप्पर पर जा गिरी और आग फैल गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेडकर्मी हरिकेश मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और मकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बीड़ी की चिंगारी बताया गया है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply