राजस्थान

सूरौठ पुलिस ने खानाका चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; जेवरात और मोबाइल बरामद

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 11 Jun 2025 👁️ 29 Views ⏳ 1 Min Read
सूरौठ पुलिस ने खानाका चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; जेवरात और मोबाइल बरामद

करौली: सूरौठ थाना पुलिस ने दो महीने पहले खानाका गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 100 ग्राम सोने व 300 ग्राम चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

एडीशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूरौठ थाना प्रभारी महेश चंद मीना के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी सुमेर उर्फ सुरेश बाबरिया और मामराज बाबरिया हैं, जो झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के बासवा गोठड़ा गांव के रहने वाले हैं। दोनों हाल ही में खानाका गांव के पास डेरा डालकर रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कांस्टेबल विजेंद्र कुमार को वेश बदलकर डेरा क्षेत्र में तैनात किया। उसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की।

थाना प्रभारी महेश चंद मीना ने बताया कि खानाका निवासी जगदीश गुर्जर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और ₹1.20 लाख नकदी चोरी होने की बात कही गई थी। इस मामले में पुलिस टीम में एएसआई विभीषण, रामराज, राकेश कुमार और कांस्टेबल विजेंद्र ने अहम भूमिका निभाई।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply