राजस्थान

सूरौठ में आंगनवाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

By समाचार कक्ष 🕒 01 Aug 2024 👁️ 41 Views ⏳ 1 Min Read
सूरौठ में आंगनवाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

Karauli: राज्य सरकार की और से संचालित समेकित बाल विकास सेवा योजना के तहत मंगलवार को सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संपन्न किए गए गोद भराई कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षक सुमन लता जैन ने गर्भवती महिला सोना बंसीवाल पत्नी विनोद बंसीवाल की नारियल, बताशे एवं फलों से गोद भरी एवं तिलक लगाकर रस्म अदा की। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मीणा ने गर्भवती महिला सोना बंसीवाल को टीकाकरण, पोषण, अच्छे खानपान एवं प्रसव के बारे में जानकारी दी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply