🕒 24 May 2026, Sunday
दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर 29 अक्टूबर को सुनवाई

By जीतेन्द्र मीना 🕒 16 Oct 2025 👁️ 82 Views ⏳ 1 Min Read
सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर 29 अक्टूबर को सुनवाई

नई दिल्ली / Laddakh Violence :  सोनम वांगचुक की पत्नी, गीतांजलि अंगमो, ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में संशोधन का फैसला किया है। उनकी याचिका में सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में रखने के केंद्र सरकार के निर्णय को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान जोधपुर जेल के जेलर द्वारा दायर किए गए हलफनामे को देखा। हलफनामे में बताया गया है कि सोनम वांगचुक के बड़े भाई और उनके वकील ने उनसे मुलाकात की थी।

गीतांजलि अंगमो की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि वे अपनी याचिका में कुछ संशोधन करना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि सोनम वांगचुक को अपनी पत्नी के साथ कुछ लिखित संवाद करने की अनुमति दी जाए। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोई आपत्ति नहीं जताई।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply