राजस्थान

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर

By समाचार कक्ष 🕒 13 Jun 2025 👁️ 22 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर

राजस्थान के श्रीगंगानगर ने शुक्रवार को देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया। यहां पारा 49.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान है। इससे पहले, 1 जून 2018 को 49.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। अब तक का जून महीने का उच्चतम तापमान 50 डिग्री 1934 में दर्ज हुआ था।

राज्य के 21 जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। चूरू में 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 46.9, बीकानेर में 46.4 और जोधपुर में 46.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, जयपुर, अलवर, भरतपुर सहित कुछ इलाकों में आंधी और बारिश से हल्की राहत मिली।

अलवर के प्रतापगढ़ में अंधड़ के साथ हुई तेज बारिश में एक घर की टीनशेड उड़ गई। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

पूर्वी हवाओं की सक्रियता से उमस में बढ़ोतरी हुई है, जिससे जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के लोग गर्मी और नमी से परेशान हैं। बीती रात दौसा में न्यूनतम तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply