अपराध

Sophia Leone Death : एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की मौत, पुलिस कर रही जांच

By जीतेन्द्र मीना 🕒 10 Mar 2024 👁️ 223 Views ⏳ 1 Min Read
Sophia Leone Death : एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की मौत, पुलिस कर रही जांच

Sophia Leone Death: एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री ( Adult Film Industry) से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, चर्चित एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की मौत हो गई है। सोफिया को पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर सक्रिय देखा गया था । लिहाजा उनके अचानक चले जाने से उनके प्रशंसक भी सदमे में हैं।

सोफिया अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई हैं। उनके सौतेले पिता ने उनके निधन की पुष्टि की है। 1 मार्च को सोफिया अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। उसे घूमने का शौक था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश रखने के तरीके ढूंढती थी।

सोफिया का जन्म 1997 में अमेरिका के मियामी में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 18 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। बताया जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 10 लाख डॉलर है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3 लाख फॉलोअर्स हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply