सोनम कपूर बनने वाली हैं दूसरी बार मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
Sonam Kapoor Pregnancy News : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के साथ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने इस ख़ास पल को फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए सोनम ने न सिर्फ अपनी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया, बल्कि आगामी बेबी के आने की भी जानकारी दी।
स्टाइल और ग्लो के साथ साझा की तस्वीरें
सोनम ने अपनी तस्वीरों में पिंक कलर के बॉसी लुक में नजर आईं, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का खूबसूरत ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने बेबी बंप के साथ क्लासी और एलीगेंट अंदाज में कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर एक अलग सा आकर्षण और ताजगी नजर आ रही थी, जो उनके फैंस को बहुत भा रही है।

खुशखबरी और सेलेब्स का प्यार
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सोनम कपूर ने एक खास कैप्शन में 'मदर' शब्द लिखा और एक किस वाली इमोजी भी शेयर की। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी इन तस्वीरों को डाला और बताया कि उनका दूसरा बेबी साल 2026 में स्प्रिंग के समय में जन्म लेगा।
इस पोस्ट के बाद सोनम को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, पत्रलेखा और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं।

एक नई शुरुआत की ओर
सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी उनके फैंस के लिए खुशी का कारण बनी है। एक्ट्रेस पहले भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही थीं और अब वह अपने नए सफर की शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
सोनम के फैंस भी इस ख़ुशखबरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं।
Comments (0)
Leave a Reply