मनोरंजन

सोशल मीडिया स्टार नगमा मिराजकर और बॉयफ्रेंड आवेज दरबार होंगे Bigg Boss 19 का हिस्सा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 23 Aug 2025 👁️ 37 Views ⏳ 1 Min Read
सोशल मीडिया स्टार नगमा मिराजकर और बॉयफ्रेंड आवेज दरबार होंगे Bigg Boss 19 का हिस्सा

Bigg Boss 19 Session : सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी जगह बना चुकीं नगमा मिराजकर अब टेलीविजन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। टिक टॉक पर फेम हासिल करने वाली नगमा, जिन्होंने अपनी ओरिजिनल कंटेंट और ग्लैमरस लाइफस्टाइल से लाखों दिलों को जीता है, अब बिग बॉस 19 ( bigg boss 19 ) में नजर आएंगी। इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नगमा मिराजकर की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है।

नगमा के इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड सेलेब्स जैसे यो यो हनी सिंह ( Honey Singh ) और कुशा कपिला भी उन्हें फॉलो करते हैं। इसके साथ ही, नगमा का यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह अपनी लाइफ के पर्सनल और प्रोफेशनल मोमेंट्स को फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं।

बिग बॉस 19 में नगमा के साथ उनका बॉयफ्रेंड आवेज दरबार भी दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस सीजन में राजनीति करते हुए नजर आएंगे। शो में अन्य कंटेस्टेंट्स के रूप में डिनो जेम्स, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, पायल गेमिंग, वाहबिज दोराबजी, अनाया बांगर, जीशान कादरी, शहबाज बादशाह और मृदुल तिवारी भी शामिल होंगे।

सोशल मीडिया की दुनिया से टीवी की दुनिया तक का यह सफर नगमा और आवेज के फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply