दुनिया

Shoib Malik: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, सना जावेद से की शादी

By जीतेन्द्र मीना 🕒 20 Jan 2024 👁️ 105 Views ⏳ 1 Min Read
Shoib Malik: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, सना जावेद से की शादी

Pakistani Cricketer Shoib Malik: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तीसरी शादी कर ली है । शोएब ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं है । काफी समय से ऐसी अफवाह फैल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है।

भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी । दोनों का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी लेकिन अब इस बीच शोएब मलिक की सना जावेद के साथ नई शादी ने सबको हैरान कर दिया ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply