राजस्थान

दौसा में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: आपसी रंजिश में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या

By जीतेन्द्र मीना 🕒 07 Jun 2025 👁️ 4,696 Views ⏳ 1 Min Read
दौसा में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: आपसी रंजिश में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या

दौसा, राजस्थान । दौसा जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र अंतर्गत खवारावजी गांव के पास स्थित जोध्या ढाणी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता और पुत्र की लाठी डंडों से मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वारदात के समय घर में घनश्याम की पत्नी भी मौजूद थी। हत्या करने वाले उसके ही रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय तान सिंह और उनके पुत्र घनश्याम ( 35 बर्ष ) के रूप में हुई है ।

पुलिस पूछताछ में जुटी - 

घटना की सूचना मिलते ही पापड़दा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल की घेराबंदी कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। पुलिस ने लिखली गांव से घनश्याम के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को डिटेन किए गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है ।

ससुराल पक्ष के लोग आए थे घर - 

जिले के पापड़दा थाना प्रभारी संतचरण ने बताया कि घनश्याम बैरवा का ससुराल मानपुर थाना इलाके के लिखली गांव में है, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके चलते शुक्रवार शाम को घनश्याम बैरवा के ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पर आए थे । पापड़दा थानाधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रशासन की जिम्मेदारी - 

दौसा जिले में हुई यह दोहरी हत्या की वारदात ने एक बार फिर से आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी की भयावहता को उजागर किया है। प्रशासन पर अब जिम्मेदारी है कि वह मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपियों को सजा दिलवाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply